संतकबीरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, तालाब में पलटी बेकाबू कार, अकाउंटेंट समेत दो की मौत

संतकबीरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, तालाब में पलटी बेकाबू कार, अकाउंटेंट समेत दो की मौत 

 

संतकबीरनगर/बस्ती। दुधारा थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार बेकाबू कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। हादसे में कार सवार अकाउंटेंट समेत दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बस्ती जिले के पुरानी बस्ती और वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के निवासियों के रूप में बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh