
बस्ती जिले के नगर पंचायत के बिजली समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ ऊर्जा मंत्री से मिलकर विद्युत समस्याओं से अवगत कराया।
श्री राना ने लखनऊ में सूबे के ऊर्जा मंत्री ए० के० शर्मा से मुलाकात कर वस्तु स्थित से अवगत कराया तो सोमवार को बस्ती लौटकर अधिशासी अभियंता दफ्तर घेराव किया। उन्होंने मंत्री से जिले में अघोषित कटौती समाप्त करने, जर्जर पोल और तार बदलने, ट्रांसफार्मरो की क्षमता वृद्धि किए जाने सहित बढ़े हुए विद्युत दरों को वापस लिए जाने की मांग किया। इधर सोमवार को दल बल सहित अधिशाषी अभियंता द्वितीय अरुण सिंह के कार्यालय पहुंचे तो वो नदारत थे। इस पर भड़के राना ने क्षेत्र के सहायक अभियंता अशीष मिश्र को फोन कर कार्यालय बुलाया।

उन्होंने कहा कि आज शाम तक हर हाल में नगर की विज्ञुत व्यवस्था बहाल करें अन्यथा कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा। श्री राना ने कहा कि बारीजोत, बकैनिया, बरवनिया, खुटहन, देवापार सहित अनेक वार्डों में आंधी पानी के बाद 07 दिनों तक विद्युत सप्लाई नहीं हो सकी जिससे उपभोक्ता आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का स्पष्ट निर्देश है कि 24 घंटे में विधुत समस्याओं का निदान किया जाए परन्तु विपक्षी मानसिकता से ग्रसित कुछ अधिकारी कर्मचारी जानबूझ कर सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। सहायक अभियंता अशीष मिश्र ने अवर अभियंता और संबधित ठेकेदार से बात कर आश्वासन दिया कि 24 घाटे में सभी समस्याओं का हल करा दिया जायेगा उसके बाद भी खुटहन सहित आधे दर्जन गांवों के लोग हफ्तों से अंधेरे में रह रहें है।

