विद्या मंदिर रामबाग में इंटरलॉकिंग कबड्डी मैट का उद्घाटन

विद्या मंदिर रामबाग में इंटरलॉकिंग कबड्डी मैट का उद्घाटन

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती में खेल गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग कबड्डी मैट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन विद्या भारती गोरक्ष प्रान्त के शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक श्री राम सिंह जी के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया जी, प्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी जी, प्रबंध समिति की सदस्य श्रीमती लता सिंह, श्रीमती पद्मजा उपाध्याय, श्री अश्विनी अग्रवाल, श्री दिनेश पाल, श्री ओम प्रकाश गुप्त, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह जी, उप प्रधानाचार्य श्री विजय नारायण उपाध्याय जी, बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह जी आदि उपस्थित रहे।

 

ज्ञात हो कि मुख्य रूप से इसे इंटरलॉकिंग कबड्डी मैट या EVA फोम कबड्डी मैट कहा जाता है। ये रबर-EVA कंपाउंड से बने होते हैं, जो झटके सोखने और खिलाड़ियों को चोट से बचाने के लिए एकदम सही हैं।

 

उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश निरीक्षक श्री राम सिंह जी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन है। कबड्डी जैसे खेल से विद्यार्थियों में ऊर्जा, त्वरित निर्णय क्षमता और संघर्षशीलता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित खेल अभ्यास करने और विद्यालय का नाम जनपद व प्रान्त स्तर पर रोशन करने की प्रेरणा दी।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह जी ने कहा कि विद्यालय में खेल सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कबड्डी मैट उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में अभ्यास करने का अवसर मिलेगा तथा वे प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्यालय में खेल संसाधनों के विकास को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आवश्यक बताते हुए इस पहल की सराहना की।

 

उद्घाटन के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा कबड्डी का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने उत्साहवर्धन करते हुए सराहा।

 

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य अम्बिकेश्वर दत्त ओझा जी, आशुतोष मिश्र, श्रीमती नेहा पाण्डेय सहित बंधु-भगिनी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh