
बस्ती /शासन के निर्देशानुसार तहसील दिवसों या अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारी समय सीमा के अंदर स्थलीय निरीक्षण करके निस्तारित करे,शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
आज जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्न की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रूधौली में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जनशिकायतों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होने कहा कि शिक़ायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुने और स्थलीय मौका देखकर गुणवत्तापूर्ण व ससमय समस्याओं का निस्तारण करें।
उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 64 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 32, पुलिस 09, विकास 04, विद्युत 08, पूर्ति विभाग 09, उप निबंधक व नहर के 1-1 मामलें आये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उप जिलाधिकारी राजेश यादव, बीएसए अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, गन्ना अधिकारी अंगद सिंह, कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई दिनेश मोहन, एक्सियन आरईडी अंकुर वर्मा, एलडीएम आर.एन. मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, पिछड़ा कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

