सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में CDA ACADEMY MATHAULI BANKATI BASTI के बच्चों ने लहराया परचम

बस्ती ( अवध लाइव न्यूज ) सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने कक्षा 10वीं 2025-26 का परिणाम घोषित हुआ जिसमें Cdaacademy Ba ने अपने सफलता के शानदार इतिहास को दोहराते हुए, इस वर्ष भी अपनी सफलता का परचम लहराया। विद्यालय की प्रथम छात्रा अंशिका वरनवाल 98.8 अंक पाकर जनपद बस्ती में प्रथम स्थान हासिल किया , अंशिका वरनवाल ने विज्ञान विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किया।।
,, जनपद बस्ती में दुसरा स्थान दिव्यांश श्रीवास्तव,, 98.4 ,, जनपद बस्ती में तीसरा स्थान शिवांगी कसौधन,, 97.4 अपने माता पिता का नाम रोशन किया। अपने अनुकूल शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम को देखकर छात्र, शिक्षक एवं अभिभावकों के चेहरे खिल गए।
इस अवसर पर विद्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर, प्रबंधक श्री अरविंद पाल जी एवं विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती अरुणा सिंह पाल जी ने छात्र एवं छात्रा को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की यह बच्चों के लिए एवं विद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि विद्यालय हमेशा नये कीर्तिमान को स्थापित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बच्चों के एक दिन के परिश्रम का परिणाम नहीं बल्कि लगातार परिश्रम का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती अरुणा सिंह पाल जी ने बच्चों एवं अभिभावकों से संवाद स्थापित करते हुए सर्वोत्तम अंक प्राप्त करते वाले बच्चों से कहा कि जिन बच्चों को उनके मेहनत से कम अंक प्राप्त हुए है या मेरिट में वे वांछित स्थान प्राप्त नहीं कर पाए हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने या कुंठा ग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे छात्र अपनी दुगुनी मेहनत कर अगली कक्षा में इतिहास रचने का काम करें।
इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार को तथा शिक्षको ने बच्चों की सफलता का श्रेय अभिभावक और बच्चों के काठिन परिश्रम को दिया। अभिभावको ने कहा कि आज लिटिल फ्लावर्स स्कूल एक ऐसा संस्थान है जहाँ शिक्षा, संस्कार के साथ अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाती है। उन्होंने विद्यालय के प्रति अपना आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती अरुणा सिंह पाल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक, एवं सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।।

