खडंजा मरम्मत के नाम पर प्रधान रामसुभाव डकार गए ईंट का लाखों रुपये
– पिच रोड से नहर की पुलिया तक खडंजा मरम्मत कार्य की बनी थी कार्ययोजना
– मरम्मत में ईंट क्रय हेतु खारिज किए गए ईंटों के किए 108979 रुपये
– वर्तमान दर से खारिज पैसों से आयेगी लगभग तेरह हजार ईंटे
– खडंजा मरम्मत के नाम पर गड़बड़झाला मालामाल हुए प्रधान व सेक्रेटरी
बस्ती – सरकार भले ही जीरो टालरेंस का ढोल पीटे पर साऊँघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत तरेता में प्रधान रामसुभाव ने पिच मार्ग से नहर की पुलिया तक के खड़ंजा मरम्मत के नाम पर ईंट क्रय दिखाकर लाखो रुपये इस कदर डकार लिया है कि लोगों को भनक तक नहीं लगा । मामला प्रकाश में आने पर प्रधान को दिन में तारे नजर आना शुरू हो गए हैं ।
वित्तीय वर्ष 2024 -25 में राजस्व गाँव तरेता पुरवा में पिच मार्ग से नहर की पुलिया तक खडंजा मरम्मरत कार्य दिखाकर ईंट क्रय मद में एक लाख आठ हजार नौ सौ उन्यासी रुपये व्यय दिखाया गया है । ईंट मद में खर्च धनराशि का यदि वर्तमान ईंट दर से तुलना की जाए तो लगभग तेरह हजार से ज्यादा ईंटे क्रय सीमा के अन्तर्गत आती हैं परन्तु इतनी ज्यादा संख्या में क्रय की गयी ईंटों का यदि भौतिक सत्यापन कराया जाए तो बड़ा गड़बड़ घोटाला सामने आयेगा । इसी कार्य योजना में सैकड़ों ट्राली से ज्यादा मिट्टी व्यय दिखाया गया है जो विश्वास से परे है । नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामवासियों ने दबी जुबान से बताया कि मामले में बड़ा घोटाला किया गया जिसकी जाँच ग्राम वासियों के हित में जरूरी है ।

