बजट विकसित भारत संकल्प को आगे बढ़ाएगा: राना दिनेश

 

आज लोक सभा में कल्याणकारी योजनाओं पर पेश की गई बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने
आज संसद में पेश किए गए केन्द्रीय बजट की सराहना करते हुए  कहा कि यह बजट विकसित भारत संकल्प को आगे बढ़ाएगा। इस बजट से आत्म निर्भर भारत के बढ़ते कदम की मजबूत नींव बनेगी। श्री राना ने कहा कि तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों की स्थापना हमारे प्राचीन चिकित्सा पद्धति को विश्व स्तरीय बनाने की वचनबद्धता है। उन्होंने ग्रामीण विकास से लेकर नगरीकरण तथा युवाओं ,किसानों, महिलाओं सहित हर वर्ग को हित में रख कर बनाए गए बजट के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh