आधार कार्ड में तुर्टि ठीक कराने घर से निकली युवती घायल अवस्था में विद्यालय में पड़ी मिली

आधार कार्ड में तुर्टि ठीक कराने घर से निकली युवती घायल अवस्था में विद्यालय में पड़ी मिली।

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

बाबागंज , संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भरत गढ़ पांडे का पुरवा निवासिनी निशा देवी सरोज उम्र 22 वर्ष पुत्री मेवा सरोज बुधवार को अपने घर से समय 11:00 बजे दोपहर साइकिल लेकर घर से 2 किलोमीटर बाबागंज बाजार आधार में त्रुटि ठीक करने के लिए निकली थी , देर शाम तक वह घर नहीं वापस पहुंची ।

यूपी का भाई मिथुन सरोज टेलीफोन कर युवती से बात किया, तो युवती ने बताया कि मुझे कहीं सुनसान जगह पर कुछ लोग लाए हैं , मैं भाग रही हूं तब तक मोबाइल कट गया,

जिसकी सूचना संग्रह पुलिस को दी गई, पुलिस ने मुकदमा लिखकर यूपी की खोजबीन शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि जगन्नाथपुर में युक्ति बेहोश हालत में मिली है। उधर -लालगंज कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर पूरेमीतन में गुरुवार सुबह उस समय खलबली मच गई, जब पठन-पाठन के लिए पहुंचे शिक्षक ने विद्यालय का गेट खोला। प्रांगण में एक युवती मरणासन्न अवस्था में पड़ी देख शिक्षक सन्न रह गए। पास जाकर देखा तो युवती के चेहरे पर कई जगह गंभीर चोटें थीं और खून बहकर सूख चुका था। भयावह दृश्य देख शिक्षक बदहवाश होकर बाहर निकले और ग्रामीणों को सूचना दी।

सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवती की सांसें चलती मिलीं। गांव के पवन वर्मा ने तत्काल प्रधान, पुलिस चौकी और एम्बुलेंस को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी प्रभारी विवेक यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच एम्बुलेंस के साथ हंड्रेड 112 भी घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवती को एम्बुलेंस से लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।

पुलिस चौकी प्रभारी ने विद्यालय प्रांगण में गहन खोजबीन की तो एक पेड़ पर खून के धब्बे नजर आए। उसी पेड़ पर युवती का पर्स टंगा मिला। पर्स की तलाशी लेने पर आधार कार्ड बरामद हुआ,घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज के क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक छानबीन की। मामले से संग्रामगढ़ पुलिस को भी अवगत कराया गया , संग्रामगढ़ थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तोमर ने बृहस्पतिवार को युवती के घर जाकर माता-पिता को साथ लेकर स्वरूप रानीअस्पताल प्रयागराज ले जाकर युवती से मिलवाया।

इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तोमर का कहना है युक्ति का इलाज में चल रहा है, अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है, विधिक कार्यवाही की जा रही है

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh