
बस्ती/ मंत्री अनिल राजभर,UGC को लेकर रखी अपनी बात,देश के लोग प्रधानमंत्री मोदी के फैसले से खुश।
मंत्री अनिल राजभर ने बस्ती सर्किट हाउस सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से महाराजा सुहेलदेव की जयंती को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाने का आह्वान किया,उन्होंने कहा कि जिस तरह संत रविदास जी की जयंती गली-गली और मोहल्लों में धूमधाम से मनाई जाती है,उसी प्रकार समाज के लोगों को संगठित होकर सुहेलदेव जयंती भी मनानी चाहिए।
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने यूजीसी (UGC) से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रखी,उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यूजीसी के ड्राफ्ट पर आपत्ति है,उन्हें पहले उस ड्राफ्ट को ध्यान से पढ़ना चाहिए,उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी सरकार के फैसलों पर अविश्वास नहीं करना चाहिए,आज देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसी एक वर्ग के लाभ या नुकसान को देखकर निर्णय नहीं लेती
मंत्री ने कहा कि यूजीसी से जुड़ा फैसला संसद की ज्वाइंट कमेटी द्वारा लिया गया है,जिसमें सभी दलों के सांसद शामिल होते हैं,उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कांग्रेस या समाजवादी पार्टी को कोई आपत्ति थी तो ज्वाइंट कमेटी में रहते हुए उन्होंने उस समय प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी,विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।
संजय निषाद द्वारा ईडब्ल्यूएस के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश आज मोदी सरकार के फैसलों पर विश्वास करता है,इस्तीफों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि संभव है इस्तीफा देने वालों ने भी ड्राफ्ट नहीं पढ़ा होगा।

