बस्ती जिले के टिनीच कस्बे में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर।

मृतक फाइल फोटो आदित्य पांडेय। जिले के गौर थाना छेत्र के टिनीच कस्बे मे कल शाम करीब 7बजें के आस पास मोटरसाइकिल की आमने सामने हुई टक्कर में घायल दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसमे आदित्य पाण्डेय पुत्र बिरेन्द्र पाण्डेय ग्राम मदनपुरा थाना कप्तानगंज की अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी जबकि दूसरे बाइक चालक मोहित उर्फ़ नाटे ग्राम साडी कल्प थाना गौर को गंभीर अवस्था मे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
चौकी प्रभारी टिनिच हरि राय ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया और दोनों बाइको को कब्जे मे ले लिया है।
आदित्य पांडेय शनिवार को आयोजित दादी के ब्रह्मभोज का निमंत्रण कार्ड बांट कर वापस घर जा रहे थे।आदित्य की मौत से परिजन बदहवास, मदनपुरा गांव में पसरा मातम।

