
बस्ती। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने शास्त्री चौक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने एड्स से बचाव, रोकथाम और जागरूकता से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया। रैली शास्त्री चौक से शुरू होकर गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, बस्ती पहुँचकर सम्पन्न हुई।

एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान से जुड़ी इस रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती, एड्स कॉर्डिनेटर अखिलेश सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में एचआईवी/एड्स को लेकर जागरूकता बढ़ाना, भ्रांतियों को दूर करना और सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।

