भाजपा बस्ती ने किसानों व जनसमस्याओं के समाधान हेतु विशेष समिति का गठन किया

बस्ती –  भारतीय जनता पार्टी, बस्ती ने किसानों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों—विशेषकर धर्मान्तरण, लव जिहाद एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों से उत्पन्न ज्वलंत समस्याओं—के निराकरण तथा पीड़ितों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष समिति का गठन किया है।

 

भाजपा कार्यालय प्रमुख अमृत कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र के निर्देशानुसार गठित इस समिति में पार्टी के सक्रिय पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। यह समिति पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर उन्हें आवश्यक सहयोग व विधिक सहायता उपलब्ध कराएगी।

समिति में शामिल पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं –

सतेन्द्र सिंह भोलू, दिलीप पाण्डेय, अभिषेक कुमार, विद्यामणि सिंह, राजकुमार शुक्ल, सुनील सिंह, विनोद चौधरी, वरुण सिंह, तारक जायसवाल, पिन्टू सोनकर और प्रदीप निषाद।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि भाजपा सदैव आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस समिति के माध्यम से न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा, बल्कि किसानों की समस्याओं और सामाजिक चुनौतियों का भी ठोस समाधान निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी नागरिक असहाय या असुरक्षित महसूस न करे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर समाज विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और प्रत्येक जरूरतमंद तक सहयोग पहुँचाएंगे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh