भानपुर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियानः अवैध होर्डिग हटाये गये

बस्ती। नगर पंचायत भानपुर में शासन के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी के दिशा निर्देश में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान के नेतृत्व में नगर पंचायत भानपुर में विद्युत पोलो व पथ प्रकाश के खम्भो तथा मार्ग के अवरोधक एवं अवैध होर्डिंग बैनर हटवाये गये।

अधिशासी अधिकारी ऋचा ंिसंह ने बताया कि 19 अप्रैल से चलाये जा रहे अभियान में 23 अवैध होर्डिंग, बैनर हटवाये गये। बताया कि नगर पंचायत द्वारा कर्मचारियों की 2 टीम बनाकर भानपुर तथा सोनहा बाजार में अवैध होर्डिंग बैनर हटायें जाने का अभियान चल रहा है। अभियान में 4 सफाई नायक 20 कर्मचारियों द्वारा जे0सी0बी0, स्काई लिफ्ट के माध्यम से अबतक 13 बडे 41 छोटे अवैध होर्डिंग बैनर हटाये जा चुके हैं। बताया कि अभियान 21 अप्रैल तक चलेगा। उन्होने कहा कि जिन लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया हो वे हटवा ले।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh