बस्ती जिले में गन्ना मूल्य और कानून व्यवस्था को लेकर सपाइयों ने सदर विधायक जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नारे बाजी कर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
आज सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल सड़क पर उतरे सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया
किसानों के गन्ना मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ जल्द से जल्द गन्ना बकाए का भुगतान कराने की मांग किया और
कानून व्यवस्था ध्वस्त है जिले के सभी थानों पर लूट मची हुई है ।
सदर विधायक और जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कुंभ के नाम पर अरबों रुपए खर्च कर दिया लेकिन किसान,नौजवानों की कोई चिंता नहीं कर रही है प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ अपराधों में इजाफा हो रहा है जिससे महिलाएं सुरक्षित नहीं है ।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है पुलिस निरंकुश हो गई है फर्जी इनकाउंटर कर वाहवाही लूट रही है महंगाई चरम पर पहुंच गई है जिससे जनता परेशान है।इस अवसर पर विधायक रूधौली राजेंद्र चौधरी, कवींद्र चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

