डा० अरविन्द चौधरी बने हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष…
बस्ती। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महन्त राजू दास ने डा०अरविन्द चौधरी को जनपद बस्ती का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है उनके इस मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
डा० अरविन्द चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने परर सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि डा० चौधरी एक कर्मठ, ऊर्जावान एवं संगठन के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं, जिनके नेतृत्व में जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
उनके मनोनयन पर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि विकास चौधरी, नगर अध्यक्ष भाजपा आलोक पाण्डेय,पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा सुनील कुमार गुप्ता,सतीश सोनकर,रवि शर्मा,संजय गुप्ता,सन्त कसौधन, एडवोकेट आलोक शुक्ला,अशोक श्रीवास्तव, डा0कृष्ण कुमार,अनिल पांडेय,राजन गुप्ता, विशाल गुप्ता, अजीज अंसारी,मोबीन अली,शिवम् कुमार,अजीत अग्रहरि, अर्जुन भट्ट, अमित सिंह,विराट भट्ट,मनीष चौधरी,अमन भट्ट,अनुपम पाठक,रवि पटेल,अमीर चन्द गुप्ता,रतन मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

