बस्ती – समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश की टीम मंगलवार को नगर पंचायत नगर पहुंची। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने सभी का स्वागत करते हुए अपने दो वर्ष की उपलब्धियों वाली “दो साल बना मिशाल” पुस्तिका भेंट किया। अध्यक्ष, सभासद गण और समाज के प्रबुद्ध जनों से सीधा संवाद स्थापित हुआ। प्रदेश सरकार द्वारा नामित सदस्य पूर्व आई ए एस ओ एन सिंह ने बताया कि 2047 में विकसित प्रदेश की संकल्पना में आम जन के सुझाव संकलन टीम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्रत्येक सेक्टर में अमूल चूल बदलाव और योजनाओं को जनोपयोगी बनाने के लिए जनपदों में विचार आमन्त्रित किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत प्रमुख अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को विस्तार से विषय वस्तु की जानकारी दिया। सेवानिवृत कर्नल के सी मिश्र ने कहा कि सरकार द्वारा एक क्यूं आर कोड बनाया गया है जिसे स्कैन कर आम जन भी अपने सुझाव दे सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने नगर निकाय में सीवरेज,स्टेडियम, डिजिटल लाईब्रेरी, पार्क, एलोपैथिक अस्पताल, तकनीकि शिक्षा, अग्नि शमन केंद्र, इंडस्ट्री, नगर निकायों की सीमा से मुख्यालय तक दो लेन सड़कों के निर्माण सहित एक दर्जन मांग करते हुए किसानों के लिए फ्री बोरिंग योजना पुनः शुरू करने तथा महिलाओं के समूहों के पुनर्गठन का सुझाव दिया। उन्होंने नगर पंचायत द्वारा संचालित अनुकरणीय योजनाओं एवं कार्यकमों की जानकारी साझा किया। शिक्षक अमरेंद्र सिंह ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वन हेतु नई तकनीक ए आई के उपयोग पर अपनी बात रखी। सेवा निवृत्त सूबेदार मेजर चंद्र शेखर शुक्ला ने खाद की कालाबाजारी पर अंकुश की बात कियाबऔर किसानों के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति का सुझाव दिया। सभासद राजेश पाण्डेय ने नगर पंचायत में किसानों के उत्पादों हेतु कोल्ड स्टोर के निर्माण की मांग किया। शिक्षक शिव पूजन आर्य ने समाज में संगठित रूप से विद्वेष फैलाने वालों पर अंकुश की मांग किया। अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किसानों की आमदनी बढ़ाने वाली स्कीमों में आ रही बाधाओं को दूर करने की बात कही। बकैनिया द्वीप के राकेश पाण्डेय ने राजस्व विभागों चलाई का रही योजनाओं को सरल बनाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कौशल विकास केंदों को नगर पंचायत स्तर पर चलाने की भी मांग किया। टेमा के मोहंती दूबे ने कई वार्डों को जोड़ने वाली लंबी दूरी की सड़कों के निर्माण हेतु अलग से योजनाएं संचालित करने का सुझाव दिया। सभासद प्रतिनिधि यशराज के के ने कहा कि घर घर गैस कनेक्शन आपूर्ति करने वालों और सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यक्रमों को संचालित करने वाले विभागों में समन्वय स्थापित किया जाए। शिक्षक बिपिन पाण्डेय ने माध्यमिक विद्यालयों में आउट सोर्सिंग से की जा रही नियुक्तियों में अनियमितता का मामला उठाया और कहा कि सरकार द्वारा अयोग बनाकर ऐसी नियुक्तियां करने का विचार स्वागत योग्य कदम है। सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ आर इन ओझा, वरिष्ठ वैज्ञानिक बी पी शाही, डी सी मनरेगा संजय शर्मा, राम उजागिर कन्नौजिया, अभय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सभासद अखिलेश यादव, सत्यराम निषाद, संजय सोनकर, दिनेश चौरसिया, विजय साहनी, तुलसी राम, राम सजन यादव, विजय जैसवाल, नियाज़ अहमद ने अपने सुझाव क्यू आर कोड द्वारा भेजने की बात किया। अधिशाषी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
Most Viewed Posts
कलयुगी माँ ने बच्ची की गला रेत कर मारने का प्रयास किया। (Amit Kumar Singh) (1,388)बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली गांव में दिल दहला देने वाली...
उत्तर प्रदेश में ओलाबृष्टि और बारिश से किसान मायूस (Amit Kumar Singh) (1,310)
बस्ती भाजपा से लोकसभा प्रत्यासी हो सकते हैं हरीश द्विवेदी (Amit Kumar Singh) (1,291)*सूत्र- बीजेपी पहली लिस्ट में यूपी से इन नामों का ऐलान संभव* 1. वाराणसी- प्रधानमंत्री...
गरुण देव ने किया राममन्दिर का दर्शन ! (Amit Kumar Singh) (1,258)अयोध्या। भगवान राम लला के गर्भ गृह में एक पक्षी ने की परिक्रमा, पक्षी के...
डिप्टी डायरेक्टर ऑडिट बस्ती मंडल गणेश प्रताप नारायण सिंह पर परिवार के सदस्यों को चेयरमैन बनाने का आरोप (Amit Kumar Singh) (1,209)बस्ती/बस्ती जनपद के बभनान गन्ना समिति में कल डिप्टी डारेक्टर आडिट गणेश प्रताप नारायण सिंह...
Popular Posts
डिप्टी डायरेक्टर ऑडिट बस्ती मंडल गणेश प्रताप नारायण सिंह पर परिवार के सदस्यों को चेयरमैन बनाने का आरोप
[video width="480" height="864" mp4="https://awadhnewslive.com/wp-content/uploads/2024/09/VID_20240924201727.mp4"][/video] बस्ती/बस्ती जनपद के बभनान गन्ना समिति में कल डिप्टी डारेक्टर आडिट गणेश प्रताप नारायण सिंह उस समय समिति के सचिव पर [...]
September 24, 2024कलयुगी माँ ने बच्ची की गला रेत कर मारने का प्रयास किया।
[caption id="attachment_143" align="alignleft" width="1068"] ASP,ओ.पी. सिंह[/caption] बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, [...]
February 8, 2024सरकार की माफिया गैंग बनी एस टी एफ – अभिताभ ठाकुर
बस्ती - पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बस्ती में बताया कि बस्ती जनपद में पुलिस पीड़ितों को न्याय [...]
September 21, 2024बस्ती भाजपा से लोकसभा प्रत्यासी हो सकते हैं हरीश द्विवेदी
*सूत्र- बीजेपी पहली लिस्ट में यूपी से इन नामों का ऐलान संभव* 1. वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2. लखनऊ- राजनाथ सिंह 3. चंदौली- महेन्द्र नाथ [...]
March 1, 2024उत्तर प्रदेश में ओलाबृष्टि और बारिश से किसान मायूस
[video width="480" height="848" mp4="https://awadhnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240205-WA0091.mp4"][/video]
February 5, 2024गरुण देव ने किया राममन्दिर का दर्शन !
अयोध्या। भगवान राम लला के गर्भ गृह में एक पक्षी ने की परिक्रमा, पक्षी के परिक्रमा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ हो [...]
March 1, 2024

