जिलाधिकारी बस्ती कृतिका ज्योत्सना
16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जीआईसी सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,SIR वॉरियर्स को किया गया सम्मानित।
बस्ती जिले में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस राजकीय इंटर कॉलेज स्थित सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने की,इस अवसर पर लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले “वॉरियर्स” को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत फॉर्म-6 के माध्यम से लगभग 3 हजार नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया है,18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके इन नए मतदाताओं को जिलाधिकारी ने स्वयं मतदाता पहचान पत्र सौंपे और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई,इसके साथ ही अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्कूली बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने बताया कि बच्चों और युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र के भविष्य को मजबूत बनाती है,कॉलेज स्तर पर गठित “इलेक्टोरल क्लब” के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी जा रही है,जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि पिछले एक सप्ताह से “वॉरियर्स माध्यम” के जरिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,जिससे अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ा जा सके,SIR प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी से निष्पक्ष,निर्भीक और जागरूक मतदान की अपील की,आयोजन में सीडीओ सार्थक अग्रवाल,एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान,सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

