सहारनपुर में गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 48.99 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति की कुर्क:अभिनंदन

सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 48 करोड़ 99 लाख 16 हजार रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति को कुर्क किया है। यह कार्रवाई अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने के विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त प्रणय अनेजा व अन्य ने संगठित गिरोह बनाकर को-ऑपरेटिव कंपनी के माध्यम से अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री कर भारी मात्रा में राजस्व की चोरी की गई थी। जांच में लगभग 35 करोड़ रुपये की एक्साइज चोरी, जीएसटी, आयकर हानि तथा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले सामने आए है।इस मामले में 30 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh