सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु एक घायल

 

 

मृतक करुणेश सिंह                                                                                  बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के बलुआ समय माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य सुरक्षित बताया जा रहा है। गौर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 45 वर्षीय करुणेश सिंह उर्फ डब्लू पुत्र सजीवन सिंह इसी थाना क्षेत्र के आमा गांव निवासी दीपक कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह के साथ वैगनआर कार से शुक्रवार को महाराजगंज जिला में कुछ निजी कार्य से गए थे। रात में दोनों लोग वापस घर आ रहे थे। गौर वाल्टरगंज मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध बलुआ समय माता मंदिर के पास कुआनो नदी स्थित है। नदी के आस पास कोहरे का असर अधिक होने के कारण साफ दिखाई नहीं दे रहा था। जब कार सवार दोनों लोग मंदिर के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने साइड मार दिया गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।  हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में करुणेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

पत्रकार अभिषेक सिंह उन्हें तत्काल लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि दीपक कुमार सिंह सुरक्षित हैं। हादसे की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी टिनिच श्रीहरि राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार को सड़क से किनारे कराया।घटना की जांच की जा रही है ।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh