शिवपाल सिंह अध्यक्ष, गिरीश चंद्र चौबे मंत्री बने

बस्ती। रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय निर्वाचन श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेजके सभागार में चुनाव अधिकारी आलोक तिवारी, जिला मंत्री अयोध्या के निर्देशन में संपन्न हुआ सभी पदों पर सर्वसम्मत से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ ।

सर्व सम्मति से शिवपाल सिंह अध्यक्ष, गिरीश चंद्र चौबे मंत्री, विनोद कुमार पाठक कोषाध्यक्ष, आज्ञाराम यादव आय व्यय निरीक्षक, श्रीमती नीलिमा गौतम, प्रत्यूष कुमार सिंह, रामगोपाल यादव, डॉ.श्रीकांत, डॉ विकासभट्ट उपाध्यक्ष, विवेकानंद मिश्र, दिनेश तिवारी, अरुण कुमार सिंह, शंभू नाथ वर्मा,, बृजभूषण चौधरी, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, श्रीमती कसीदा बानो संयुक्त मंत्री घोषित किये गये।

इसके अतिरिक्त शिव शरण चौधरी, धर्मपाल सिंह, मनीष श्रीवास्तव दिवाकर, अमर सिंह, हरिनाथ शुक्ला, वेद प्रकाश द्विवेदी, दिनेश कुमार, लाल बहादुर, डॉ. राम हरीश मौर्य, राजेश मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रसाद उपाध्याय, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी, अच्युतानंद तिवारी, श्रीमती ममता दास, हेमंत चौधरी, छेदी मौर्य सदस्य बनाये गये।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल के साथ ही संघ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh