विधान सभा मतदाता सूची में पात्रों नाम जोड़ने की तिथि 1 अक्टूबर तक बढ़ाई गई:आयुक्त

विधान सभा मतदाता सूची में पात्रों नाम जोड़ने की तिथि 1 अक्टूबर तक बढ़ाई गई।

बस्ती मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगण अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी दशा में मतदाता सूची की पारदर्शिता/सुचिता प्रभावित न होने पाये।
उन्होंने कहा कि अर्हता तिथि अब 01 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गयी है। उक्त तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी नागरिकों को नये मतदाता बनाये जाने का निर्वाचन आयोग का निर्देश है। उप निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी गहनता से जांच कर निर्धारित तिथि तक त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करायें। कोई भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे तथा अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में न रहने पाये।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि दावे एवं आपत्ति के लिए 6 फरवरी का समय निर्धारित है, अभी तक 22950 फार्म प्राप्त हुए हैं। लगातार सुनवाई/कार्यवाही चल रही है, सघनता से समीक्षा कर आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों का इस कार्य में पूर्ण रूप से सहयोग मिल रहा है। अभी तक एसआईआर में नो मैपिंग डाटा की संख्या 1,11,672 है जबकि कुल मैपेड डाटा 14,90,471 है।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, विधानसभाओं के ए0आर0ओ0/एस0डी0एम0 सत्येन्द्र सिंह, शत्रुघन पाठक, मनोज प्रकाश, पी0डी0 राजेश कुमार तथा जावेद पिण्डारी, बाबूराम सिंह, के0के0 तिवारी, गुलाब चन्द्र सोनकर, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, कुलदीप मौर्य, अखण्ड प्रताप सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष चन्द्र, ओमप्रकाश तथा अजय पाण्डेय सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh