अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत बस्ती
बस्ती जिले के परशुरामपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष के मौत की गुत्थी उलझी,रहस्य बना मौत का कारण,दो जिलों की पुलिस जांच में जुट गई है।

फाइल फोटो एसआई अजय कुमार गौड़
बस्ती जिले के परशुरामपुर में तैनात दरोगा अजय गौड़ का शव घाघरा नदी मिला ।
परशुरामपुर थाना के प्रभारी थानध्यक्ष अजय गौड़ के लापता होने के बाद से पुलिस और परिजन तलाश शुरू कर दिया था लेकिन दरोगा सरकारी और अपना प्रश्नल मोबाइल को स्विच ऑफ करके कहा गायब हो गए यह पुलिस और जनपद वासियों के लिए एक पहेली बन गई है। ज्ञात हो कि बीते 5 फरवरी को उनके रहस्यमय ढंग से गायब होने की सूचना मिली थी अमहट घाट चौकी के पास कुवानों नदी किनारे मोटर साइकिल मिला था वह सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे उसी आधार पर कुआंनो नदी में यनडीआरयफ की टीम दो दिनों से उनकी तलाश के लिए काफी मस्कत किया लेकिन आज उस समय पुलिस महकमा और परिजन सदमे में आ गए जब उनका शव अयोध्या के निकट घाघरा नदी के किनारे देखा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है शीघ्र मामले का खुलासा हो जायेगा।

