मृतक एसएसआई की लाश मिलने के बाद परिवार ने खड़े किए सवाल
बस्ती जिले में तैनात एसएसआई अजय कुमार गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है,उनकी लाश मिलने के बाद परिजनों ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है,पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,मृतक एसएसआई अजय कुमार गौड़ की पत्नी रंजिता गौड़ और झांसी में तैनात एडीएम अरुण कुमार गौड़ ने डीआईजी से मुलाकात कर पूरे मामले की हर पहलू से जांच कराने की मांग की है,परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य मामला नहीं है और सच्चाई सामने आनी चाहिए। इस पर डीआईजी संजीव त्यागी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार एसएसआई अजय कुमार गौड़ 5 फरवरी से लापता थे,उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,8 फरवरी को उनका शव छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी से बरामद किया गया था,इससे पहले अमहट घाट पर मृतक की बाइक मिली थी,जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया,एसएसआई अजय कुमार गौड़ परशुरामपुर थाने में तैनात थे,थाना प्रभारी के छुट्टी पर जाने के बाद उन्हें थाने का प्रभार सौंपा गया था,अचानक उनकी लापता होने और फिर शव मिलने से पुलिस महकमे में भी शोक और चर्चा का माहौल था फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतक एसएसआई अजय कुमार गौड़ के भाई एडीएम झांसी अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि जो भी कंडीशन में हमारे भाई साहब की डेड बॉडी मिली है,उस जाहिर किया है कि रहसमय तरीके से मौत हुई है, डीआईजी साहब और मैं चाहता हूं जो भी हमारे पुलिस के आला अधिकारी हैं और हमारे प्रशाशन के लोग हैं उसकी सही तरीके से गहनता जांच करें और जो भी दोषी पाया जाता उस पर कार्यवाही करें।
वहीं इस पूरे मामले पर डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि एसएसआई अजय कुमार गौड़ 5 फरवरी से लापता थे इनका शव 8 फरवरी को छावनी थाना क्षेत्र के सरयू नदी में मिली है,इनके परिजन आज रेंज ऑफिस में मिलने आए हैं इनके परिवार ने साजिश की आशंका जाहिर की है।

