बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के बढ़या ग्राम में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष महिलाओं की बर्बरता पूर्ण पीट पीट कर लहू लुहान कर दिया।गौर पुलिस के वैधानिक कार्यवाही नहीं करने पर पीड़िता पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय जहां उच्चाधिकारियों की शिकायती पत्र दिया और पुलिस की भूमिका की भी शिकायत किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बढ़या ग्राम में जमीनी विवाद में महिला को पड़ोसियों ने अर्धनग्न कर मारा पीटा है जबकि महिला ने उक्त लोगों ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने गौर पुलिस पर कोरे कागज पर अंगूठा लगवाकर मनमुताबित तहरीर पर मुकदमा दर्ज करवाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जमीन कब्जा करने और बेटी की आबरू पर हाथ डालने वालों को पुलिस ने चन्द घंटों बाद छोड़ दिया है।