
भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापनः रंविदास जयन्ती के दिन उत्पात मचाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के नगरखास दक्षिण टोला निवासी अनुसूचित जाति के राम जनक पुत्र राजाराम ने संत शिरोमणि रविदास जी की झांकी व जुलूस के दौरान दबंगों द्वारा मारपीट कर उत्पात मचाने जाने के मामले में भीम आर्मी के पूर्व मण्डल सह संयोजक अजय आजाद के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।
डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि गत 1 फरवरी को रविदास जी की झांकी लेकर बेलाडी चौराहे पर जा रहे थे तो रास्ते में प्रिंस पुत्र अज्ञात वो प्रभु पुत्र बुद्ध व संजीत पुत्र लालजी, राज पुत्र राजू महिलाओ का वीडियो बना रहे थे मना करने पर गाली गुप्ता दिये व वापस आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिये।
उसी दिन जुलूस वापसी में प्रिंस पुत्र अज्ञात, प्रभू पुत्र बुद्ध, संजीत, विजय, रंजीत, अजय पुत्रगण लालजी, सनी पुत्र गिल्लू वो अन्य करीब 10-15 अज्ञात लोग जो आपराधिक गोलबन्द व्यक्ति है लाठी डण्डा सरिया लेकर इन्तजार कर रहे थे जुलूस के साथ सभी लोग जैसे ही उनके घरो के पास पहुंचे एकाएक रास्ता रोकर कर लाठी डण्डां संरिया लेकर हमला बोल दिये और महिलाओ के साथ गन्दी हरकत किया। मारने पीटने से सूरज प्रसादं पुत्र नन्दराम की नाक फूट गयीं। अशोक कुमार पुत्र जगदीश का सर फट गया राम जनक पुत्र राजाराम का सर सरिया के मारने से फट गया करुणा देवी पत्नी सूर्य प्रकाश व प्रमिला देवी पत्नी सोनू इन्हे भी काफी चोटे आयी तथा बच्चो को भी काफी चोटे आई तथा संत शिरोमणि रविदास जी के फोटो व डोले को तोड़ कर नष्ट कर दिये प्रार्थी व चोटहिलो की किसी प्रकार जान बची। किसी प्रकार थाने पर गये और तहरीर दिया। पुलिस ने डीएम को ज्ञापन देने के बाद मुकदमा तो दर्ज किया किन्तु तहरीर के आधार पर नहीं। पुलिस अभियुक्तगण के पक्ष में है और चोटहिलो का अभी तक मेडिकल नहीं कराया गया. जबकि सरिया के वार से स्थित गम्भीर बनी हुयी है दवा व इलाज की सख्त जरुरत है। चोटहिलो की जान खतरे मे है। उक्त लोग जान माल की धमकी दे रहे है।
भीम आर्मी के पूर्व मण्डल सह संयोजक अजय आजाद, आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित कुमार डी.सी., रंजीत आजाद आदि ने मांग किया है कि रविदास जयंती के दिन उपद्रव मचाने, मारने, पीटने व धमकी देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग किया है। चेतावनी दिया कि न्याय न मिला तो वे आन्दोलन को बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से करूणा देवी, विशाल, गोविन्द, ऊषा देवी, राजन कुमार राव, शोभा देवी, किशनावती, विद्यादेवी, इन्द्रावती, सुमन, शालू, उर्मिला, रंजना, प्रर्मिला, चन्द्रकला देवी, रंजना देवी, निर्मला, इन्द्रावती, इसरावती, शीला, मुन्नी देवी, लालमती, दीपक कुमार, सोनू, सुमन, रंजीत के साथ ही नगर खास के अनेक नागरिक शामिल रहे।

