
लखनऊ/भारत और ऑस्ट्रेलिया की ‘ए’ टीमों के बीच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई एकाना स्टेडियम में दूसरा चार दिवसीय मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के बाद भारत को 412 रन मैच को जीतने के लिए बनाने है। भारतीय टीम ने आज दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 169 रन बना लिए हैं। अभी भी भारत को जीत के लिए 243 रन की ज़रूरत है।
खेल के आज तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 185 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज नाथन मैक्सवीनी ने नाबाद रह कर 85 रन बनाए।

भारत की ओर से गुरनूर बराड़ और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए। जबकि मोहम्मद सिराज और यश ठाकुर ने दो-दो खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा। भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल 74 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। आज भारत ने एन जगदीसन और देवदत्त पड़िक्कल के विकेट खोए। जगदीसन ने 36 रन बनाए। देवदत्त सिर्फ 5 रन ही बना सके।

