
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में पुनः विवेकानंद मिश्रा बनाए जाने पर रूधौली और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जगह जगह स्वागत किया। इस दौरान कप्तानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला।
भव्य स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का संकल्प दिलाते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

अपने स्वागत से अभिभूत होकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और पार्टी संगठन को सशक्त बनाने के लिए सबको मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, और हम सभी मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे
जिलाध्यक्ष का काफिला दुधौरा, कप्तानगंज चौराहा, कल्याणपुर, एकटेकवा, दुबौला, हरदी, तेनुई, टिनिच, बभनगांवा, अंबरपुर, चकचई, गौर, बभनान, पचपेड़वा, हड़ही, तिवारीगंज, महाराजगंज आदि स्थानों से गुजरा, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
इस दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह,प्रत्यूष विक्रम सिंह ने टीनीच में, आनंद सिंह कलहंस, जटाशंकर शुक्ल, अरविंद सिंह, वरुण पांडेय, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, रवि तिवारी, अंकुर मिश्र, पिंटू सोनकर, सुनील पांडेय, संतोष शुक्ल, अमित शुक्ल, विजय गुप्ता, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक स्वागत समारोह में शामिल रहे।
