भाजपा के दो दिवसीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया।

 

 

बस्ती जिले में भाजपा दो दिवसीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में जिले की पांचो विधानसभाओं में ये सक्रिय सदस्य सम्मेलन हो रहा है। जिसमे बस्ती सदर और रुधौली विधानसभा का सक्रीय सदस्य सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हुआ। बस्ती सदर विधानसभा के बड़ेवन स्थित एक निजी मैरेज हॉल में अतिथि गण अष्टभुजा शुक्ल, राजेन्द्र गौड़ व दयाराम चौधरी रहे वही रुधौली विधानसभा के सल्टौआ ब्लाक सभागार में सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि विवेकानन्द मिश्र, यशकांत सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी रहे । अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
सम्मेलन में तीन विषयों पर चर्चा हुई जिसमे भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन, भाजपा का चुनावी एवं संगठन विस्तार और प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के साथ 11 वर्षो में विकसित भारत कि यात्रा में केन्द्र और प्रदेश सरकार कि उपलब्धियाँ सम्मिलत है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं के बारे में जनता को बताना चाहिए।
पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने 2027 में प्रदेश में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया।
ने कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी और सीएम योगी के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के नारे को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। सम्मेलन में दयाराम चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, यशकांत सिंह, समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
राजेश पाल चौधरी, जगदीश शुक्ल, पुष्करादित्य सिंह, रोली सिंह, दुष्यंत सिंह, दिलीप पाण्डेय, रामानन्द नन्हे, श्यामनाथ चौधरी, धर्मेन्द्र जायसवाल, अरविन्द कुमार चौरसिया, राम नेवास गिरी, सुजीत सोनी, राकेश उपाध्याय, अतुल यादव, कामेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, दिलीप भट्ट, आलोक पाण्डेय, मनोज सिंह, गौरव अग्रवाल, अरविन्द चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh