बस्ती जिले में लूट और चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए बनी चुनौती

 

बस्ती जिले में सराफा व्यवसायियों और मोबाइल की दुकानों पर लाखों की चोरिया बस्ती पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है।पुलिस अलग बात है चोरी की घटनाओं पर कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है लेकिन कहीं न कहीं पुलिस की निष्क्रियता के कारण बाहरी चोरों का गैंग बस्ती जिले में सक्रिय हो गया है।

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के पारसी जोत गांव के निकट अज्ञात बदमाशों ने अश्लहे की नोक पर स्वर्ण व्यवसाई से लाखों के जेवर लूटकर फरार हो गए है तो वही गौर में स्वर्ण व्यवसाई के घर लाखों की चोरी और मोबाइल की दुकान से ताला तोड़कर मोबाइल चोरी और नकदी पुलिस के लिए पहेली बन गई है।आज दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसाई के बैग में रखा दो किलो चांदी और सौ ग्राम सोने के गहने  बेखौफ बदमाश लूटकर फरार हो गए है।जबकि  पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सभी घटना स्थलों का जायजा लिया और पीड़ित से  पूछताछ भी किया है।

 

 

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh