
बस्ती / डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्पर के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के मध्य विशेष अभियान संचालित कर फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार, जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगायी है। इसमें विकास खण्ड बहादुरपुर के लिए जिला गन्ना अधिकारी, मो.नं.-7081202247, बनकटी के लिए अधिशासी अधिकारी आरईडी, मो.नं.-8318031406, बस्ती सदर के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी, मो.नं.-8453004117, दुबौलिया के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, मो.नं.-7651866989, गौर के लिए जिला प्रशिक्षण अधिकारी, मो.नं.-6455078093, हर्रैया के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी, मो.नं.-9236188785, कप्तानगंज के लिए सहायक निदेशक रेशम, मो.नं.-7007149498, कुदरहॉ के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, मो.नं.-8400484887, परसरामपुर के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी, मो.नं.-9450584626, रामनगर के लिए अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड, मो.नं.-9454415203, रूधौली के लिए अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-04, मो.नं.-8127095432, सल्टौआ गोपालपुर के लिए सहायक निदेशक बचत, मो.नं.-8318188755, सॉउघाट के लिए एआरकोआपरेटिव, मो.नं.-9628677710 एवं विक्रमजोत के लिए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, मो.नं.-9452490492 है।
उन्होेने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री को निकट भविष्य में शासन की ओर से चलायी जा रही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का आधार बनाने की सम्भावना है। तद्क्रम में शासन स्तर पर दिनॉक 30 अप्रैल, 2026 तक ऐसे सभी कृषकों, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आच्छादित है, को पूर्णतः संतृप्त किये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होने बताया कि उपर्युक्त के दृष्टिगत प्रधानंमत्री किसान सम्मान योजना से आच्छादित शतप्रतिशत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराये जाने हेतु दिनाँक 06 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक चलाये जा रहे विशेष अभियान में ग्राम स्तर पर कैम्प लगाये जाए तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से आच्छादित कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य दिनॉक 30 अप्रैल, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाए। समस्त कृषकों अर्थात् जो भी भूमि स्वामी है, की फार्मर रजिस्ट्री बनायी जाएगी। इस अभियान में लेखपाल की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। अतः उनके द्वारा ग्रामों में यथावश्यक रात्रि निवास कर खतौनी सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण कर समस्त सम्बन्धित टीम द्वारा फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जाय।
इसी क्रम में चिन्हित ग्रामों में व्यापक प्रचार-प्रचार हेतु ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ यथावश्यक अन्य प्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त किया जाय। कैम्प आयोजन हेतु ग्राम पंचायत में स्थापित ग्राम सचिवालयों को इस हेतु प्राथमिकता प्रदान की जाय। मृतक एवं भूमिहीन किसानों के प्रकरण का निस्तारण हेतु सम्बन्धित नायब तहसीलदार उत्तरदायी होगें। आदेश वाले किसानों को मूल खतौनी में लाने एवं कालम-14 वाले किसानों को बैंटवारा एवं अंश निर्धारण वाले प्रकरणों हेतु सम्बन्धित तहसीलदार उत्तरदायी होगें। 14 विकास खण्ड हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खण्ड हेतु उत्तरदायी होगें।
उन्होने बताया कि जनपद में आयोजित किये जा रहे फार्मर रजिस्ट्री कैम्प गॉव की सघन मानीटरिंग एवं शतप्रतिशत फार्मर रजिस्ट्रीय की प्रगति लाने हेतु तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों को उक्त कार्य हेतु लगाने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त (मनरेगा) को सह नोडल अधिकारी नामित किया जाता है। ई०डी०एम० सौरभ द्विवेदी एक्टिव वी०एल०ई० को फार्मर रजिस्ट्री हेतु आयोजित किये जा रहे विशेष अभियान के रूप में आयोजित कैम्प में भेजकर सतत् अनुश्रवण करगें। जनपद हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी, नोडल प्रभारी नामित किये जाते है।
उन्होने बताया कि जनपद स्तर पर कृषि विभाग की टीम यथा- राज कुमार चौहान (मो०नं0-8887195709). एस०एम०एस०, सदर, अर्जुन यादव (मो0नं0-9616194132), एस०एम०एस०, हर्रैया एवं सुजीत यादव (मो०नं0-7905003945), एस०एम०एस०, भानपुर-रुधौली तहसील के ग्रामों में तिथिवार सफल कैम्प आयोजन की सूचना संकलित कर उप कृषि निदेशक के माध्यम से प्रस्तुत करेगें तथा कहीं कोई तकनीकी समस्या आती है तो उसका तत्काल निराकरण भी सुनिश्चित करायेगें।

