
बस्ती जनपद के थाना सोनहा क्षेत्र से अपहरण के मामले में सोनहा पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मनौरी चौराहे स्थित चाय की दुकान से अपहृता को सुरक्षित बरामद किया। अपहृता को बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मधुसूदन यादव, कांस्टेबल बसंत गोंड़ और महिला कांस्टेबल अर्चना यादव शामिल रहीं।

