
परिवारपुर गांव की रहने वाली आशु ने जिले का नाम किया रोशन
बस्ती। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभा सेमर,अयोध्या में चल रहे प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की तरफ से प्रतिभाग कर रही परिवारपुर गांव की रहने वाली आशू ने सब जूनियर बालिका वर्ग मैं डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया ! दूसरे स्थान पर साक्षी आजमगढ़ मंडल तथा यीशु मेरठ मंडल तीसरे स्थान पर रही !
आशू की इस उपलब्धि पर उसके कोच पूर्व जैवलिन थ्रो के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके सुनील सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि आंसू इससे पहले भी सांसद खेल/विधायक खेल महोत्सव तथा विद्यालय स्तर पर आयोजित राज्य स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं गोल्ड मेडल जीत कर अपने गांव तथा जनपद का नाम रोशन किया है ! S.S. स्पोर्ट्स Academy परिवारपुर में आज एक स्वागत समारोह कर ग्राम प्रधान राम निहाल, समाजसेवी रविंद्र सिंह, हरिराम सिंह, स्वामीनाथ गुप्ता, विनोद सिंह अकादमी में एथलेटिक्स का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी अंशिका सिंह, अनुष्का यादव ,अवधेश मौर्य, साक्षी सहित तमाम खेल प्रेमियों ने आशू का फूलमाला पहनकर स्वागत सम्मान किया I

