पत्रिकाओं के भविष्य, रचनाधमिता पर चर्चाः छा गये कवि शायर

अनुराग लक्ष्य पत्रिका के स्थापना दिवस पर विभूतियां सम्मानित

बस्ती । रविवार को प्रेस क्लब सभागार में साहित्यिक सामाजिक सन्दर्भो से जुड़ी मासिक पत्रिका अनुराग लक्ष्य का 30 वां स्थापना सम्पादक विनोद उपाध्याय के संयोजन में संकल्पों के साथ विभितियों को सम्मानित करने, कविता, शायरी के बीच मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि अनुराग लक्ष्य ने साहित्यिक सरोकारों को जीवन्त किया है। यह यात्रा जनसहयोग से अनवरत जारी रहेगी। कहा कि ऐसे समय में जबकि साहित्यिक पत्रिकाये लगातार बंद हो रही हैं, अनुराग लक्ष्य का प्रकाशित होेते रहना एक बड़ी उपलब्धि है।

वरिष्ठ साहित्यकार डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, डा. वी.के. वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, डा. मुकेश कुमार मिश्र, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, आदि ने अनुराग लक्ष्य की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्पादक विनोद उपाध्याय ने प्रकाशन यात्रा, चुनौतियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।

इस अवसर पर प्रकाश चन्द्र गुप्ता, डा. वी.के. वर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव, संदीप शुक्ल, राकेश तिवारी, वशिष्ठ पाण्डेय, सुनील मिश्र, राजेन्द्र उपाध्याय, मकील अहमद, काजी मुनीर, डा. अजय किशोर, राजेश पाण्डेय, लवकुश सिंह, गोविन्द प्रजापति, संदीप गोयल, डा. मुकेश मिश्र, अनुराग श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाठक, कालिन्दी तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, जितेन्द्र श्रीवास्तव, शक्तिशरण उपाध्याय, रवि कुमार पाण्डेय, मयंक कुमार उपाध्याय, अरूण कुमार,रामधीरज, आशुतोष प्रताप यदुवंश, मनोज यादव, जीत यदुंवश, अनिल त्रिपाठी, मुस्लिमा खातून, चन्द्र प्रकाश शर्मा, महेन्द्र तिवारी, संध्या दीक्षित, कृष्णदेव मिश्र, नित्यानन्द सिंह, राघवेन्द्र मिश्र पट्ट आदि को उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डा. रामकृपाल राय, डा. अमिताभ पाण्डेय, डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, ताजिर बस्तवी, प्रतिभा गुप्ता, फैज खलीलाबादी, सागर गोरखपुरी, महेश श्रीवास्तव, डा. अफजल हुसेन अफजल, डा. राजेन्द्र सिंह ‘राही’, डा. अजीत राज, दीपक सिंह प्रेमी, सुशील सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव ‘अश्क’ आदि ने अपनी शायरी और कविताओं के माध्यम से वातावरण को जीवन्त किया। संचालन विनोद उपाध्याय और अध्यक्षता प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुराग श्रीवास्तव, सुनील कुमार मिश्र, राघवेन्द्र मिश्र, संदीप गोयल, डा. अजय किशोर श्रीवास्तव, कृष्णदेव मिश्र, संध्या दीक्षित, अनिल त्रिपाठी, विशाल पाण्डेय, ब्रम्हदेव पाण्डेय, आशुतोष प्रताप यदुवंशी, मनोज कुमार यादव, देवेन्द्र पाण्डेय, अश्विनी तिवारी, गोकरन नारायण पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ‘बिन्नू’, महेन्द्र तिवारी, रामधीरज सिंह, भानु प्रताप सिंह,ज्ञान प्रकाश चौधरी, राकेश तिवारी, लवकुश सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, विपिन बिहारी त्रिपाठी, जमुना यादव, गोविन्द प्रजापति, एल.के. पाण्डेय, बजरंग प्रसाद शुक्ल, शिवहंस सिंह, महेश तिवारी, प्रमोद कुमार, डा. नवीन सिंह, कालिन्दी , गरूणध्वज पाण्डेय, दिलीप कुमार गुप्ता, अंकित कुमार गुप्ता, अनिल पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, दिलीप चन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र पाठक, गोविन्द प्रजापति के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh