थाना छावनी पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी हरैया के निर्देशन में थाना छावनी पुलिस एवं आबकारी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना छावनी क्षेत्रांतर्गत बाघानला में दबिश देकर 76 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा शराब के परिवहन में प्रयुक्त तीन पहिया वाहन भी बरामद कर जब्त किया गया। बरामद शराब एवं वाहन को मौके पर जब्त कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, शराब बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री एवं उपकरणों को भी नष्ट किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना छावनी पर आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।अवैध शराब के विरुद्ध जनपद में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

