कचहरी चौराहे पर स्थित पेट्रोल पम्प
बस्ती जिले में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना के तेल स्टोरेज व्यवस्था पर लगाम लगाते ही जिले में तेल का संकट खत्म हो गया है सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य रूप से सभी को पेट्रोलियम पदार्थों का वितरण सामान्य रूप से होने लगा है।
बस्ती जिले में पेट्रोलियम पदार्थों के संकट की खबर ऐसी फैली कि जिले के सभी गाड़ी चालक,किसान गाड़ियों के साथ गैलन और ड्रामों को लेकर पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी लाइनें लगाकर सैकड़ों लीटर डीजल,पेट्रोल स्टोर करने लगे जबकि जिला प्रशासन बार बार अपील कर रहा था उसके बाद भी पेट्रोल पंपों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रहा था लेकिन आज जैसे ही सभी पेट्रोल पंपों पर राजस्वकर्मी और पुलिस के जवानों के देख रख में केवल वाहनों में तेल भरवाने का कार्य शुरू हुआ कि कुछ ही समय में जिले की स्थिति सामान्य हो गई।अब किसी भी पेट्रोल पंप पर भीड नहीं देखी जा रही है।

इस संबंध में जिलाधिकारी बस्ती कृतिका ज्योत्सना ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर भीड़ केवल स्टोर करने और अफवाहों के कारण बढी जो आज से सामान्य हो गई है।उन्होंने सभी से अपील किया कि आवश्यकता अनुसार तेल खरीदे स्टोर करने का प्रयास न करे ।
अमित सिंह बस्ती

