जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण दिए निर्देश

 

बस्ती /.जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने पचपेडिया स्थित रैन बसेरा व रोडवेज पर स्थापित अस्थाई रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरा में ठहरने वाले निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय रैन बसेरा में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय तथा ठंड से बचाव के लिए कंबल एवं बिस्तर की उपलब्धता की जांच की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि रैन बसेरा में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।


निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिए कि रात्रि के समय आने वाले यात्रियों एवं जरूरतमंदों को रैन बसेरा की जानकारी देकर उन्हें ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

 


इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल भी विवरण किया
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ,मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, पीडी राजेश कुमार, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh