
*बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में तीन युवतियों के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने ग्राम तुशायल अपने घर से नाराज होकर 03 बालिकाए जो कालेज जाने को बताकर निकली थी, घर वापस न आने पर परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, पुलिस ने तीनों युवतियों को मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है।इस मामले में थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में तीनों गांव युवतियों को बरामद कर कार्यवाही की जा रही है जबकि इस मामले में कोई और तथ्य सामने नहीं आया है।उन्होंने बताया कि इस टीम में जितेंद्र यादव, प्रभारी चौकी असनहरा, थाना सोनहा,सत्यपाल चौधरी, उपनिरीक्षक और का.शेषनाथ यादव ,म.का.रीना गौड़ के प्रयास से कामयाबी मिली है।

