
बस्ती/पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि खिलाड़ी स्वर्गीय राजा लक्ष्मेश्वर सिंह के स्मृति में आयोजित खेल से जिले के युवाओं को प्रतिभा दिखाने और उनके विकास का एक अच्छा प्लेटफार्म है।उन्होंने कहा कि खेल भावना,अनुशासन,और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करता है।पुलिस अधीक्षक ने खो खो एवं दौड़ प्रतियोगिता में विजई खिलाड़ियों को पुरस्कार भी देकर उत्साहवर्धन किया।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा कि राजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्मृति खेल प्रतियोगिता 2026 आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ खो-खो एवं 1600 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह, मेहनत और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

पूर्व रेलवे की वरिष्ठ अधिकारी असीमा सिंह ने कहा कि
इस आयोजन ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि, आपसी भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को और मजबूत किया।
सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, आयोजक समिति, अतिथियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर बच्चे,खिलाड़ी,और विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

