
कप्तानगंज के पगार में DM के अर्दली के गांव नाली का विवाद खत्म नाली निर्माण शुरू
बस्ती जिले के हरैया तहसील के पगार में सरकारी नाली पर का विवाद राजस्व टीम ने मौके की पैमाईस और सुलह समझौते के आधार पर विवाद को खत्म करा दिया है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आर सीसी सड़क निर्माण से गांव का पानी निकासी बंद हो गया था लेकिन तहसील दिवस में दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर राजस्व टीम ने मौके पर नाली निर्माण हेतु जगह सुरक्षित कराया जिसके बाद नाली निर्माण शुरू हो गया है।ग्राम पंचायत के निवासियों का कहना है कि नाली निर्माण शुरू होने से मौके पर कोई विवाद नहीं है।ग्राम पंचायत द्वारा नली निर्माण कराया जा रहा है और मौके पर दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है मौके पर कोई विवाद नहीं है।

