बस्ती। शिवहर्ष उपाध्यक्ष किसान इंटर कॉलेज के सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। निर्विरोध चुनाव में अजय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष, दिनेश कुमार यादव जिलामंत्री व शिवशंकर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत श्री द्विवेदी ने बताया कि जय प्रकाश मिश्र जिला संयोजक, फागू लाल गुप्ता,डॉ बेचन यादव,विजय कुमार, बलराम रोहिदास,अमरेश कुमार सिंह,अजय शुक्ल,आदित्य प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया है।संयुक्त मंत्री के पद पर रवीश पांडेय, हनुमान प्रसाद को निर्वाचित किया गया है, शेष पदों पर बाद में मनोनयन किया जायेगा।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा के शिक्षक स्वाभिमान की हर हाल में रक्षा की जाएगी। शिक्षक समस्याओं का संग्रह करके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कराया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम पूजन सिंह, मंडल मंत्री अरुण कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार शाही, मनोज कुमार सिंह,अनिल कुमार यादव,अरबिंद श्रीवास्तव,राम नरोत्तम प्रसाद, साहबराम मौर्य,कमलेश चौधरी, महिमा पांडेय, शोभा त्रिपाठी,नरेश कुमार,अशोक सिंह, अखिलेश कुमार यादव , सूर्यप्रकाश,देवब्रत सिंह,यशवर्धन शुक्ला,रमेश गुप्ता,अरविन्द सिंह,इंद्र बहादुर, अरुण कुमार तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।