होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा स्थानी पुलिस को नहीं थी जानकारी

देवरिया जिले में पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से हड़कम्प मचा है जहाँ
वर्षों से चल रहे से**क्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर शिवांश होटल में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में 07 जोड़े पकड़े गए, जिनके पास से कई आधार कार्ड और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है होटल को सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हैरानी की बात यह है कि यह होटल बैतालपुर चौकी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है फिर भी स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी कार्रवाई SP और DM के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने की है आरोप है कि यह गोरखधंधा पुलिस चौकी बैतालपुर के संरक्षण में वर्षों से चल रहा था।
सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए कई जोड़े स्कूल के छात्र-छात्राएं बताए जा रहे हैं, जबकि बाहर से भी यहां जोड़े आते थे।
मामला उजागर होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है, और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh