सेन्ट्रल एकेडमी की छात्राओं ने डीआईजी संजीव त्यागी को बांधा रक्षाबंधन

सेन्ट्रल एकेडमी की छात्राओं ने डीआईजी संजीव त्यागी को बांधा रक्षाबंधन

उल्लास के साथ मनाया गया पर्वःसैनिकों ने भेजा रक्षा सूत्र

बस्ती। गुरूवार को सेन्ट्रल एकेडमी में रक्षाबन्धन का पर्व उल्लास से मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने डीआईजी और पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर भाई-बहनं के पवित्र रिश्ते के साथ ही सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
विद्यालय की छात्राओं राजश्री तिवारी, आराध्या, एंजेल, साक्षी, हिफ्जा, अंजली, आरोही, सिनीन, समृद्धि, शिप्रा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधा। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा निरंतर सफलता की कामना की। इसके साथ ही विद्यालय द्वारा देश की सेवा कर रहे जवानों के लिए भी राखी भेजी गई।
इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि पुलिस कर्मी समाज की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधना उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, अच्छी शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक जे.पी. तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, सम्मान, प्रेम और विश्वास की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
प्रधानाध्यापिका दीपिका तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन का यह आयोजन छात्राओं में सेवा, सम्मान और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करता है। पुलिस कर्मी जिस समर्पण के साथ समाज की सुरक्षा करते हैं, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना गर्व का विषय है।
कार्यक्रम में आबिद अरशद, फिजा यूनस, प्रियंका त्रिपाठी, अंजली, फिजा अकरम, अतुल सोनकर, सुधा जिसानं रुचि, रानी विश्वकर्मा, शम्स परवेज, मुदस्सर आजम ने योगदान दिया। विद्यालय परिवार ने रक्षाबंधन को प्रेम, सम्मान, सुरक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाया।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh