सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार के निर्देश:जिलाधिकारी

 

बस्ती जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय में किया गया। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा जन-जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बैठक में उपस्थित समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे सड़क सुरक्षा से जुड़े अपने प्रस्तावों के साथ अनुमानित बजट प्रस्ताव भी प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यकतानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी कदम उठाएं। बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम,अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, अवधेश कुमार,संजीव कुमार, सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh