
बस्ती/ जिला मुख्यालय स्थिति बीजेपी कार्यालय सभागार में सोमवार को भाजपा की ओर से संविधान गौरव अभियान के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर, श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर पिछड़ा आयोग के सदस्य एवं पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया मौजूद रहे।
इस दौरान चिरंजीव चौरसिया ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में संविधान में किस तरह से छेड़छाड़ की और बाबा साहब के साथ कांग्रेस ने जिस तरीके का भेदभाव किया। उसे जनता के बीच बताने की जरूरत है। संविधान गौरव अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ता इन गोष्ठियों में भाग लें और कांग्रेस की बाबा साहब को लेकर फैलाए जा रहे झूठ का मुंहतोड़ जवाब दें।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि संविधान को कांग्रेस ने तार-तार करने का काम किया है। वहीं, भाजपा ने प्रजातंत्र की रक्षा करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का काम किया है। हम सभी मेरा संविधान मेरा गौरव, मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान इस भाव को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जो विरोधी भ्रम फैलाने का काम करते हैं। जनता के बीच में उस भ्रम को दूर करने का प्रयास करेंगे। बाबा साहब को सही अर्थों में अगर सम्मान मिला है तो भाजपा की सरकार ने दिया है।
कार्यक्रम संयोजक अभिषेक कुमार ने कहा की हम सबको बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना है। गौरव अभियान नाम सहित परिभाषित होता है कि हमें हमारे संविधान पर गौरव होना चाहिए।
जिला महामन्त्री चंद्रशेखर मुन्ना ने कहा कि संविधान गौरव अभियान के तहत जिला और मंडल स्तर तक के पदाधिकारी, विधायक, सांसद शैक्षणिक संस्थानों, स्कूलों कॉलेज में गोष्टी, परिचर्चाओं का आयोजन करेंगे। समाज के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों की संगोष्ठी और चौपाल का आयोजन भी होगा।

कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह गहमरी, विरेन्द्र गौतम, अमृत कुमार वर्मा, अमित गुप्ता, गौरव अग्रवाल, सुनील कुमार छोटू, सर्वजीत भारती, अंगद कुमार, धर्मेन्द्र जायसवाल, शोभी सोनकर, सचिन कन्नौजिया, प्रमोद कन्नौजिया, रवि पासवान, रणविजय गौतम, संतोष गौतम, ओमप्रकाश क्रांतिकारी, गोकुल प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
