
बस्ती जिले के नगर पंचायत नगर में श्री राम धाम निशुल्क यात्रा का दूसरा जत्था 24 श्रद्धालुओं के दल को अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने झंडी दिखा कर अयोध्या रवाना किया और यात्रा की शुभकामनाएं दिया। अंग वस्त्र पहना कर यात्रियों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष और सभासदों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा किया। अध्यक्ष श्रीमती राना ने कहा कि नगर पंचायत के 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को ये सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को यह यात्रा निरन्तर चलती रहेगी। इच्छुक श्रद्धालु नगर पंचायत कार्यालय पर किसी भी कार्य दिवस पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। नगर श्री दुर्गा मंदिर से यात्रा शुरू होकर अयोध्या धाम स्थित श्री हनुमान गढ़ी, श्री राम जन्मभूमि तथा बस्ती के मखौड़ा धाम और महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र होते हुए पुनः श्रद्धालु नगर पंचायत वापस आएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत के 06 कर्मयोगियों की टीम लगाई गई है। जलपान की व्यवस्था भी नगर पंचायत द्वारा की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर देश की पहली नगर पंचायत है जहां इस तरह की एक दर्जन अनूठी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया। इस अवसर पर सभासद दिनेश चौरसिया, तुलसी राम, राजेश पाण्डेय, विंदू लाल, सत्यराम निषाद,अखिलेश यादव, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Most Viewed Posts
- कलयुगी माँ ने बच्ची की गला रेत कर मारने का प्रयास किया। (Amit Kumar Singh) (1,276)बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली गांव में दिल दहला देने वाली...
- उत्तर प्रदेश में ओलाबृष्टि और बारिश से किसान मायूस (Amit Kumar Singh) (1,208)
- बस्ती भाजपा से लोकसभा प्रत्यासी हो सकते हैं हरीश द्विवेदी (Amit Kumar Singh) (1,191)*सूत्र- बीजेपी पहली लिस्ट में यूपी से इन नामों का ऐलान संभव* 1. वाराणसी- प्रधानमंत्री...
- गरुण देव ने किया राममन्दिर का दर्शन ! (Amit Kumar Singh) (1,158)अयोध्या। भगवान राम लला के गर्भ गृह में एक पक्षी ने की परिक्रमा, पक्षी के...
- बस्ती जनपद के हरेया ब्लाक में मनरेगा योजना को प्रधान लगा रहा है पलीता (Amit Kumar Singh) (1,081)बस्ती जनपद के हरेया ब्लाक में मनरेगा योजना को प्रधान लगा रहा है पलीता बस्ती:...
Popular Posts
डिप्टी डायरेक्टर ऑडिट बस्ती मंडल गणेश प्रताप नारायण सिंह पर परिवार के सदस्यों को चेयरमैन बनाने का आरोप
[video width="480" height="864" mp4="https://awadhnewslive.com/wp-content/uploads/2024/09/VID_20240924201727.mp4"][/video] बस्ती/बस्ती जनपद के बभनान गन्ना समिति में कल डिप्टी डारेक्टर आडिट गणेश प्रताप नारायण सिंह उस समय समिति के सचिव पर [...]
September 24, 2024कलयुगी माँ ने बच्ची की गला रेत कर मारने का प्रयास किया।
[caption id="attachment_143" align="alignleft" width="1068"] ASP,ओ.पी. सिंह[/caption] बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, [...]
February 8, 2024सरकार की माफिया गैंग बनी एस टी एफ – अभिताभ ठाकुर
बस्ती - पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बस्ती में बताया कि बस्ती जनपद में पुलिस पीड़ितों को न्याय [...]
September 21, 2024बस्ती भाजपा से लोकसभा प्रत्यासी हो सकते हैं हरीश द्विवेदी
*सूत्र- बीजेपी पहली लिस्ट में यूपी से इन नामों का ऐलान संभव* 1. वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2. लखनऊ- राजनाथ सिंह 3. चंदौली- महेन्द्र नाथ [...]
March 1, 2024उत्तर प्रदेश में ओलाबृष्टि और बारिश से किसान मायूस
[video width="480" height="848" mp4="https://awadhnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240205-WA0091.mp4"][/video]
February 5, 2024गरुण देव ने किया राममन्दिर का दर्शन !
अयोध्या। भगवान राम लला के गर्भ गृह में एक पक्षी ने की परिक्रमा, पक्षी के परिक्रमा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ हो [...]
March 1, 2024
