श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर चर्चा, छात्राओं को बताया सशक्तिकरण का महत्व

श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर चर्चा, छात्राओं को बताया सशक्तिकरण का महत्व

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बुधवार को श्रीनेत ग्लोबल स्कूल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार द्वारा पारित ऐतिहासिक “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

छात्राओं से संवाद: भविष्य की नेतृत्वकर्ता हैं बेटियाँ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नारी शक्ति के सम्मान में एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के माध्यम से अब लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त होगा, जिससे नीति-निर्धारण और देश चलाने में महिलाओं की भागीदारी सीधे तौर पर बढ़ेगी।

“नारी केवल घर की धुरी नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र की शक्ति भी है। आज की छात्राएं कल की नेतृत्वकर्ता हैं, और यह कानून उनके सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगा।”

अंत में सुरेन्द्र चौधरी ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh