शैक्षिक क्षमता संवर्धन हेतु एफ एल एन प्रशिक्षण का शुभारंभ
कुदरहा :: कुदरहा ब्लॉक संसाधन केंद्र में सोमवार से पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बीइओ ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के नवीन तरीकों से परिचित कराना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को शिक्षण में रुचिकर विधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह ‘निपुण भारत मिशन’ के लक्ष्यों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संदर्भदाता अंकित सिंह ने निपुण भारत मिशन का विस्तार वालवाटिका से कक्षा 5 तक होने एवं उसके लक्ष्य पर चर्चा की। राम गोपाल ने कैचअप शिक्षण पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। अनूप सिंह द्वारा कक्षा 4 की NCERT की नवीन पाठ्यपुस्तकों में हुए परिवर्तन एवं उनके दृष्टिकोण पर चर्चा की।शालू सिंह ने गणित विषय की अवधारणाओं और संख्यात्मक ज्ञान का प्रशिक्षण दिया। संजय कुमार ने वीणा पाठ्य पुस्तक के अभ्यास कार्यों पर चर्चा एवं फीड बैक लिया।।
प्रशिक्षण में भाग ले रहे शिक्षकों में विशेष उत्साह और समर्पण देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों का मानना है कि यह कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहायक होगा।
एफएलएन प्रशिक्षण शिक्षकों को नए कौशल से लैस करेगा जिससे वे छात्रों में पढ़ने-लिखने और गणित की मूलभूत क्षमताओं का विकास बेहतर तरीके से कर सकेंगे। यह प्रशिक्षण शिक्षकों को छात्रों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए नवीन शिक्षण विधियों से अवगत कराएगा। प्रशिक्षण में 50-50 के दो बैच में कुल 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।।

