राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाए… संतोष श्रीवास्तव
बस्ती। यूनिक ग्लोबल एकेडमी राम जानकी मार्ग, पायकपुर, बस्ती में गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमडी संतोष श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण के साथ किया।
इसके पश्चात ध्वज को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ।
और देशभक्ति नारों से पूरा वातावरण गूँज गया। तत्पश्चात कक्षा 8 की छात्रा रिया एवं अंशिका द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में
एमडी सर , डायरेक्टर सर , प्रिंसिपल सर , वाइस प्रिंसिपल एवं कोऑर्डिनेटर मैम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्रमशः सना तबस्सुम मैम, सुमन मैम, नागेन्द्र सर, मनोरमा मैम एवं सविता मैम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके पश्चात कक्षा 12 की छात्राओं मानसी एवं पिंकी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए नागेन्द्र सर ने गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गयी।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इतेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। नर्सरी के नन्हे बच्चों ने नाज़िरा मैम के निर्देशन में मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद शिवांगी (यू.के.जी.) एवं यशस्वी (कक्षा 5) ने अपने प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए।
प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा कोनिका मैम के निर्देशन में प्रार्थना एवं देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने “नारी शक्ति” विषय पर देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को कोऑर्डिनेटर श्रीमती नुपुर त्रिपाठी एवं श्रीचंद सर ने भी संबोधित किया। इसके उपरांत कक्षा 9 से 11 तक के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विद्यालय के एमडी संतोष श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने का आवाहन किया।
कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतंत्र बन गया। स्वतंत्रता ने हमें आजादी दी, लेकिन गणतंत्र दिवस ने हमें एक व्यवस्था दी। एक ऐसी व्यवस्था जहाँ हर कोई समान है और हर आवाज मायने रखती है। हमारा संविधान हमारे अधिकारों की रक्षा करता है और साथ ही हमें हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है।
विद्यालय के निदेशक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में छात्रों को संविधान के मूल्यों को अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई और मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

