यूपी के युवा टेनिस सितारों की धमक, बालक-बालिका एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

 

यूपी के युवा टेनिस सितारों की धमक, बालक-बालिका एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
– आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट
उत्तर प्रदेश की आइरा, अनुषा सिंह, आशी शमसेरी, ताशी किरन व रमिंदर दीप कौर ने आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के पहले राउंड में जीत से बालिका एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
बालक एकल में उत्तर प्रदेश के तीसरी वरीय ऋषि यादव, चौथी वरीय आर्यमान चव्हाण, पांचवीं वरीय अनुरुद्ध कुमार, छठीं वरीय राघव प्रभु, अंश सक्सेना, हर्ष सिंह, अनुज कुमार भी अंतिम 16 में पहुंच गए।
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी (एसडीएस) द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट का प्रायोजन शालीमार ग्रुप ने किया है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जीएसटी के सेवानिवृत्त चीफ कमिश्नर अजय दीक्षित ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर लामार्टिनियर कॉलेज के प्रधानाचार्य गैरी डोमिनिक एवरेट, राज्यसभा सांसद संजय सेठ शामिल हुए।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh