बस से उतरकर ऑटो में बैठा यात्री, बैग हुआ गायब; हाईस्कूल की मार्कशीट समेत जरूरी सामान लापता

 

बस्ती। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम वाहिदचक, शंकरपुर निवासी शनि कुमार का बैग संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हो गया। बैग में हाईस्कूल की मार्कशीट, कपड़े और अन्य जरूरी सामान रखे हुए थे। काफी खोजबीन के बाद भी बैग का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8:30 बजे वह लखनऊ से बस द्वारा बस्ती पहुंचे थे। बड़वन पुल के नीचे उतरने के बाद उन्होंने आगे की यात्रा के लिए ऑटो रिक्शा लिया। इसी दौरान उनका बैग कहीं छूट गया। बाद में जानकारी होने पर उन्होंने बैग की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित ने बताया कि बैग में कपड़ों के अलावा उनकी हाईस्कूल की मार्कशीट सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और जरूरी सामान मौजूद थे। इस संबंध में उन्होंने 17 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली बस्ती के प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बैग बरामद कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh